नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुँची सांसद श्रीमती गोमती साय शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुँची सांसद श्रीमती गोमती साय शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुँची सांसद श्रीमती गोमती साय शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

रायगढ़। मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय पहुंची। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक श्री सुभाष त्रिपाठी व उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि कल मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हमारे रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। मैं इस आतंकी घटना से स्तब्ध एवं निःशब्द हूँ। पूरा पूरा रायगढ़ शहर शोक में डूबा हुआ है। आतंकियों की कायराना कृत्य को माफ नही किया जाएगा।त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि ईश्वर इस परिवार को दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
श्रीमती साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, आलोक सिंह, पवन शर्मा, बब्बल पाण्डेय, रविन्द्र भाटिया, मनोहर पटेल, पूनम सोलंकी, अनिता अग्रवाल, जीवन पटेल, लक्ष्मी पटेल, श्याम भोजवानी, निकुंज शर्मा, अनुपम पाल, कौशलेश मिश्रा, अर्जुन डनसेना, मंजुलता नायक, शोभा शर्मा, सविता उपाध्याय में रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728