नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 19 को रहेंगे छग दौरे पर – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 19 को रहेंगे छग दौरे पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 19 को रहेंगे छग दौरे पर

संजीव शर्मा की रिपोर्ट

रायपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे राजधानी रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बिलासपुर के पास मदकूद्वीप में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे , इस कार्यक्रम को लेकर संघ संचालकों ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में धर्मांतरण के मुद्दे पर राजनीति गरमाने के आसार हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में प्रदर्शन करेंगे , कार्यक्रम को देखने के लिये 20 से 25 किलोमीटर क्षेत्र के ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 नवंबर की सुबह मोहन भागवत रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर तीन बजे मदकूद्वीप में अयोजित संघ के घोष प्रदर्शन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद आस-पास के गांवों से आये ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। मदकूद्वीप प्रवास के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विश्राम करेंगे। समाज प्रमुखों के बीच बैठकर भोजन करेंगे। इसके बाद तीन जिलों के आरएसएस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत संगठनात्मक कामकाज को लेकर चर्चा करेंगे। संघ के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद वे विभिन्‍न समाज प्रमुखों , स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को संबोधित भी करेंगे। छत्तीगसढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भागवत के दौरे के राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं। संघ में सक्रिय आदिवासी नेताओं को भाजपा के अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी जा रही है। इस पूरे कार्यक्रम को देखने के लिये करीब पांच हजार लोगों के जुटने का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि मदकूद्वीप छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह द्वीप शिवनाथ नदी के पानी से घिरा हुआ है। शिवनाथ नदी के बहाव से यह द्वीप दो हिस्सों मे बंट जाता है , एक हिस्सा लगभग 35 एकड़ में है जो अलग-थलग हो गया है और दूसरा करीब 50 एकड़ का है , जहां 2011 में उत्खनन से पुरावशेष मिले हैं। इस द्वीप पर धूमेश्वर महादेव मंदिर , श्रीराम केवट मंदिर , श्री राधा कृष्ण , श्री गणेश और श्री हनुमान के प्राचीन मंदिर भी हैं। संघ से जुड़े लोगो के मुताबिक रायपुर बिलासपुर हाईवे में शिवनाथ नदी के किनारे मदकु द्वीप को इस लिहाज से भी चुना गया है कि यह स्थान रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले का सेंटर माना जाता है। ऐसे में इन क्षेत्रों से संघ के तमाम कार्यकर्ता आसानी से पहुंच सकते है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031