नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के ऊपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा बिलासपुर का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन 9 अक्टूबर को…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के ऊपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा बिलासपुर का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन 9 अक्टूबर को….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर। (पर्दाफ़ाश न्यूज़) कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन 9 अक्टूबर को आयोजित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ 9 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बिलासपुर जिला मुख्यालय में जिला भाजपा बिलासपुर द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को दोपहर 1 बजे से विकास भवन के सामने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, प्रदेश महामंत्री भाजपा भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।
श्री कुमावत ने कहा कि कवर्धा घटना के पीछे कांग्रेस नेताओं की सोची समझी राजनीति के तहत् शांत प्रिय प्रदेश में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा है। इस घटना में कही न कही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री भी लिप्त है, घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को दोपहर 1 बजे विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031