नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूपेश बघेल बने कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक ,सूची में नम्बर 1 पर छग सीएम बघेल का नाम…… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

भूपेश बघेल बने कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक ,सूची में नम्बर 1 पर छग सीएम बघेल का नाम……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने भूपेश बघेल, कांग्रेस की ओर से जारी सूची में सबसे पहले नंबर पर है नाम

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रदेश में ढाई-ढाई साल के मुद्दे की हवा निकल ही गई है उल्टे भूपेश बघेल की गिनती अब कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हो गई है। कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसमें उनका नाम सबसे पहले नंबर पर है।

15-15 साल मुख्यमंत्री और मंत्री रहने के बाद भी छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नाम खोजना पड़ता है। इसके बाद भी कोई नेता दिखाई नहीं देता। लेकिन भूपेश बघेल ने ढाई साल के अल्प समय में ही अपनी लोकप्रियता को प्रदेश के बाहर तक ले जा चुके है। यही कारण है कि कांग्रेस भी उनकी लोकप्रियता को भुनाने में गुरेज नही कर रही है। अभी हिमाचल प्रदेश के कई विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव होना है। चुनाव के पहले आयोग ने सभी पार्टियों से स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर दी है। जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर से जारी की गई सूची में सबसे पहला नाम भूपेश बघेल का ही है। आदेश में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए 20 प्रमुख कांग्रेस नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राज बब्बर और कन्हैया कुमार का नाम है। सूची में भूपेश बघेल के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031