नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार, होम, पर्सनल और गोल्ड लोन पर SBI ने दिया ये बड़ा ऑफर – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कार, होम, पर्सनल और गोल्ड लोन पर SBI ने दिया ये बड़ा ऑफर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार, होम, पर्सनल और गोल्ड लोन पर SBI ने दिया ये बड़ा ऑफर

नई दिल्ली: भारतीय स्टे20, 6:56 p.m.ट बैंक (SBI) ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को अनोखे ऑफर्स देना शुरू किया है। इसके तहत बैंक की ओर से तमाम लोन पर छूट दी जा रही है। बैंक की ओर से ये छूट प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर में दी जा रही है। ऑफर्स के तहत बैंक ने योनो ऐप के जरिए कार, गोल्ड, पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने वाले सभी ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी की छूट का एलान किया है।

कार लोन

SBI ग्राहकों को सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन की पेशकश कर रहा है, जो कि 7.5 फीसदी से शुरू की गई है। इसके अलावा ग्राहक चुनिंदा कार मॉडल्स की ऑन रोड कीमत पर 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस भी पा सकेंगे।

होम लोन

होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए SBI ने स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स की पेशकश की है। इसके तहत अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में घर लेने के लिए होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट मिलेगी। बैंक की ओर से क्रेडिट स्कोर के आधार पर ग्राहकों को 30 लाख से ज्यादा और 1 करोड़ रुपये तक के होम लोन की ब्याज दर में 0.10 फीसदी तक की विशेष रियायत भी दी जा रही है। इसके अलावा अगर ग्राहक योनो ऐप के जरिए होम लोन के लिए अप्लाई करता है तो वह ब्याज दर में 0.05 फीसदी का अतिरिक्त फायदा हासिल कर सकता है।

गोल्ड व पर्सनल लोन

SBI में 7.5 फीसदी की सबसे कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन दिया जा रहा है। अब ऑफर के तहत इसे चुकाने के लिए 36 माह तक का समय रहेगा। वहीं पर्सनल लोन की बात करें तो मौजूदा कोविड काल में ग्राहकों को कर्ज की उपलब्धता और सुलभता में बेहतरी लाने के लिए बैंक 9.6 फीसदी की कम दर पर पर्सनल लोन मुहैया करा रहा है।

SBI का बैंकिंग व लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म योनो एप ग्राहकों को होम लोन, कार लोन व गोल्ड लोन एप्लीकेशन पर इंस्टैंट इन-प्रिन्सिपल अप्रूवल की पेशकश कर रहा है। SBI ग्राहक योनो से घर बैठे केवल 4 क्लिक में प्री-अप्रूव्ड पेपरलेस पर्सनल लोन और इंस्टा होम टॉप अप लोन्स भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए एसएमएस में ‘PAPL–space–SBI a/c के आखिरी 4 डिजिट’ लिखकर 567676 पर भेजकर अपनी पात्रता जांची जा सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728