नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपने गुनाहों पर पर्दा डालने भाजपा कर रही सड़क को लेकर आंदोलन – जिला शहर कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अपने गुनाहों पर पर्दा डालने भाजपा कर रही सड़क को लेकर आंदोलन – जिला शहर कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अपने गुनाहों पर पर्दा डालने भाजपा कर रही सड़क को लेकर आंदोलन – जिला शहर कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप…

विधायक प्रकाश नायक व महापौर जानकी काटजू के प्रयास और पहल पर सभी सड़कों हेतु टेंडर की प्रक्रिया प्रारम्भ होने पर बहा रहे घड़ियाली आंसू…

 

असलम खान धरमजयगढ़/ रायगढ ब्यूरो

रायगढ। जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने आज संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा के कथित सड़क आंदोलन को अनुचित ठहराते हुए कहा कि बीजेपी वाले अपने खुद के गुनाहों को छिपाने के लिए आमजनों के बीच प्रदर्शन कर रहे है क्योंकि देखा जाय तो राष्ट्रीय राजमार्ग हर तरफ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं बड़े बड़े गड्ढो के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं और भारी वाहनों के कारण धूल भरी आँधियाँ चौतरफा देखने को मिल रहीं है जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है यहां आम जनता को ये भी जानना जरूरी है कि रायगढ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 48 वार्डों हेतु जागरूक विधायक प्रकाश नायक व महापौर जानकी काटजू के प्रयास और पहल पर सभी सड़कों हेतु टेंडर की प्रक्रिया चल रही है बारिश के थमते ही जीर्णोद्धार व नए निर्माण का कार्य द्रुतगति से प्रारंभ हो जाएगा और चूंकि राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र की बीजेपी सरकार के अधीन है व उनका कार्य कछुआ गति से चलता है उन्हें खुद समझना होगा कि वे क्या कह रहे हैं क्योंकि अपनी गलतियों और दोष को छिपाने के लिए वे दोषारोपण कांग्रेस पर कर रहे हैं जो कि एकदम अनुचित है बेहतर यही होगा कि वे जनता को गुमराह करने की बजाए अपनी खुद की सरकार पर उंगली उठाएँऔर नैतिकता का परिचय देवें हम उनके द्वारा अधिकारियों से किये गए बर्ताव की भी घोर निंदा करते हैं जो शब्द उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से कहे वे किसी राष्ट्रीय पार्टी के नेता या प्रतिनिधि मंडल द्वारा नहीं कह जाने चाहिए भाषा की शालीनता हर क्षेत्र में आवश्यक है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला व जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने आगे कहा कि शहर सरकार द्वारा करीब 1करोड़ रुपये से ऊपर के डामरीकरण के कार्य सभी 48 वार्डों हेतु टेंडर की प्रक्रिया हेतु प्रगति पर है अतएव कोई भी गुमराह न हो जिस किसी को भी कोई इस बाबत संदेह हो तो निगम कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकता है चूंकि कांग्रेस जनभावना के अनुरूप ही जनहितैषी कार्य करती है अतएव गुटबाजी में बंटे भाजपा वाले सेल्फी लेकर अपनी टी आर पी बढ़वाने के उद्देश्य मात्र ही इस फर्जी आंदोलन से स्वयं कठघरे में खड़े दिखलाई पड़ रहे हैं हम आमजनों से इनके आंदोलन से गुमराह ना होने की अपील भी करते है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728