नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को मिली जमानत, 21 सितंबर को अगली सुनवाई, ब्राह्मणों को लेकर की थी टिप्पणी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को मिली जमानत, 21 सितंबर को अगली सुनवाई, ब्राह्मणों को लेकर की थी टिप्पणी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल के पिता को मिली जमानत, 21 सितंबर को अगली सुनवाई, ब्राह्मणों को लेकर की थी टिप्पणी♦

रायपुर;नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर सीएम बघेल ने ही पिता के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश भी दिया था।

विस्तार
छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जमानत मिल गई। उनके वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि नंद कुमार बघेल को निचली अदालत से जमानत मिली है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। बघेल को विवादित टिप्पणी के मामले में बीते मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

 

 

क्या है मामला
पिछले महीने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों पर टिप्प्णी की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा जाने को तैयार हो जाएं।

इसके बाद दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया था कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। चार सितंबर को मामला दर्ज किया गया।

पहले भी कर चुके हैं ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी

सीएम भूपेश बघेल के पिता पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को राजस्थानी ब्राह्मणों को टिकट नहीं देना चाहिए। करीब 20 साल पहले उनकी किताब ‘ब्राह्मण कुमार रावत को मत मारो’ ने भी काफी बवाल करवाया था, जिसके बाद सरकार ने इस किताब की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031