नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कोरबा कलेक्टर रानू साहू का साहू समाज के पदाधिकारियों ने ने किया स्वागत सत्कार अभिनंदन* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*कोरबा कलेक्टर रानू साहू का साहू समाज के पदाधिकारियों ने ने किया स्वागत सत्कार अभिनंदन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कोरबा कलेक्टर रानू साहू का हुवा जोरदार स्वागत अभिनंदन*

*रानू साहू अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने वाली शख्सियत है=महेश साहू*

खरसिया=तहसील साहू संघ कोरबा द्वारा नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के स्वागत अभिनंदन विश्राम गृह पंचवटी में आयोजन किया गया । सर्वप्रथम समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती रानू साहू का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया के बाद यहां उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने एक एक करके क्रमशः अपना परिचय दिया ।

स्वागत और परिचय की औपचारिकता के बाद प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू ने साहू समाज की गौरव कलेक्टर श्रीमती रानू साहू द्वारा रायगढ़ जिला के सारंगढ़ तहसील में एस डी एम के प्रभार में रह चुकी और जिस तरह से अपने कार्य गतिविधि का तेजश्वनी अंदाज में निर्वहन की थी जिसको रेखांकित करते हुवे कलेक्टर रानु साहू के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के साथ हार्दिक बधाई प्रेषित किया ।साथ ही कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के पिता अरुण साहू व मम्मी श्रीमती लक्ष्मी साहू को भी धन्यवाद ज्ञापित किया ।
साहू समाज के गौरव कलेक्टर रानू साहू ने आभार प्रकट करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में साहू समाज की आबादी काफी ज्यादा है । पूरे साहू समाज और जन प्रतिनिधियों को सामाजिक दृष्टिकोण से आगे संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है ।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग करने व प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण रूप से मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया । उन्होंने साहू समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों और युवाओं को उनके भविष्य के लिए जरूरी संदेश देने की भी इच्छा भी जताई ।यहां कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के पिता श्री अरुण साहू बतौर विशिष्ट अतिथि मौजद रहे ।उन्होंने भी अपने उद्बोधन में कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में बिल्कुल कोताही नहीं बरतें बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें । भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं इसका निर्णय उन्हें स्वयं करने दें ।

अंत में समाज की गौरव श्रीमती साहू को शॉल ,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू खरसिया,कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी साहू,कलेक्टर के पिताजी अरुण साहू, जिला साहू संघ कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी साहू,तहसील पदाधिकारी गण,जिला महासचिव ईश्वर साहू,छराविमं अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष व केन्द्र सचिव शशिभूषण साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष योगेश्वरी साहू ,तहसील अध्यक्ष बालाराम साहू, केन्द्र अध्यक्ष गणेश साहू,बांकीमोंगरा ईकाई अध्यक्ष गजाधर साहू, कुसमुंडा ईकाई से रामशरण साहू, दमन साहू, श्रवन साहू, रामकुमार साहू ,पोड़ी उपरोड़ा अध्यक्ष महारथी साहू, रेणुका साहू , विवेकानंद साहू, साहू समाज के पार्षद गण पालू राम साहू , विजय साहू ममता बलिराम साहू , साहू समाज के अधिवक्ता दिनेश साहू, अखिलेश साहू, साहू समाज के मीडिया कर्मी दीपक साहू, शत्रुहन साहू,प्रकाश साहू, रविशंकर (प्रकाश) साहू, के अलावा समाज के प्रबुद्ध महिलाएं अंजू साहू, दुर्गा साहू, प्रभा साहू समेत समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728