नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बड़ी खबर:तखतपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा किया जप्त,गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये के साथ 1 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में,स्विफ्ट कार में कोविड इमरजेंसी ड्यूटी लिख कर कर रहता था आरोपी गांजे की तस्करी* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*बड़ी खबर:तखतपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा किया जप्त,गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये के साथ 1 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में,स्विफ्ट कार में कोविड इमरजेंसी ड्यूटी लिख कर कर रहता था आरोपी गांजे की तस्करी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़ी खबर:तखतपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा किया

जप्त,गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये के साथ 1 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में,स्विफ्ट कार में कोविड इमरजेंसी ड्यूटी लिख कर कर रहता था आरोपी गांजे की तस्करी

बिलासपुर जिले के तखतपुर में एसडीओपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के गांजे की तस्करी करने वाले गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिस गांजा तस्कर से यह एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया है उसका नाम हरीश साहू पिता संतराम साहू उम्र 42 वर्ष बताया जा रहा है।

गांजा तस्कर बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। एक करोड रुपए का गांजा बरामद होने के बाद इसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। तखतपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपी हरीश साहू से पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी हरीश साहू ने तखतपुर के पास खपरी में भवानी राइस मिल के सामने एक मकान भी खरीद कर रखा है।

 

यहीं से वह यह सारा गांजा तस्करी का गोरखधंधा संचालित किया करता था। यह मकान उसी के नाम पर है। जिस गाड़ी से गांजा बरामद किया गया है। उस गाड़ी के सामने स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड-19 लिखा हुआ पर्चा चिपका हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में बिलासपुर के पास तखतपुर में गांजा बरामद होने का मतलब यह है कि इस पूरे क्षेत्र में गांजा तस्करों का कोई बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जो गांजे पर लगी पाबंदी के बावजूद बिलासपुर जिले के गांव गांव में बे रोक टोक गांजे की सप्लाई कर रहे है। तखतपुर पुलिस एसडीओपी रश्मीत कौर चावला इस सफलता के लिए बधाई की पात्र हैं।

 

वहीं पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही को आबकारी विभाग के गाल पर बहुत बड़ा तमाचा भी माना जाना चाहिए। जिसकी कुंभकरण निद्रा के कारण बिलासपुर जिले में बाहर से दूसरे प्रदेशों से आने वाली शराब, कच्ची महुआ की अवैध शराब और बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी का खेल चल रहा है। और आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930