नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *10 जिलों के कलेक्टर सहित 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले ,जितेंद्र कुमार शुक्ल जांजगीर चाम्पा के नए कलेक्टर नियुक्त* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*10 जिलों के कलेक्टर सहित 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले ,जितेंद्र कुमार शुक्ल जांजगीर चाम्पा के नए कलेक्टर नियुक्त*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

10 जिलों के कलेक्टर सहित 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले ,जितेंद्र कुमार शुक्ल जांजगीर चाम्पा के नए कलेक्टर नियुक्त

रायपुर 05जून 2021 छत्तीसगढ़ में मानसून आने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार 5 जून 2021 की देर शाम 10 जिले के कलेक्टर समेत 29 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गयी। किये गये तबादलों में रायपुर के कलेक्टर रहे डॉ. भारतीदासन एस पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हों अपना विशेष सचिव नियुक्त करते हुए जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है।

उधर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त रहे तारन प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस अमृत कुमार खलखो को पूर्व की जिम्मेदारियों के साथ श्रम विभाग के सचिव पद की भी जिम्मेदारी दी गयी है। राजनांदगांव के कलेक्टर रहे टीपी वर्मा को नान का सचिव बनाते हुए परिवहन विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। हिमशिखर गुप्ता को छग राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जांजगीर चांपा के कलेक्टर रहे यशवंत कुमार को कृषि विभाग का संचालक बनाये जाने के साथ ही पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक और गन्ना आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कोरिया के कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं की जिम्मेदारी सौपते हुए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संचालक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। बलरामपुर के कलेक्टर श्याम लाल धावड़े को कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया है।

कोरबा की कलेक्टर सुश्री किरण कौशल को संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपते हुए मार्कफेड के प्रबंधक संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। समीर विश्नोई को वाणिज्यिक कर विभाग के आयुक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। धमतरी के कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य को संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी के साथ ही खनिज विकास निगम और ग्राम निवेश के प्रबंध संचालक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

सौरभ कुमार रायपुर और सुश्री रानू साहू कोरबा की कलेक्टर
नगर निगम रायपुर के आयुक्त रहे सौरभ कुमार को रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। उधर वाणिज्यिक कर विभाग की आयुक्त रहीं सुश्री रानू साहू को कोरबा का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728