नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाणक्य नीति-चाणक्य ने कभी हिम्मत नही हारी। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

चाणक्य नीति-चाणक्य ने कभी हिम्मत नही हारी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Chanakya Niti: शत्रु को पराजित करने के लिए चाणक्य की इन बातों को हमेशा याद रखें,जानिए चाणक्य नीति

चाणक्य नीति कहती है कि जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता संघर्ष से होकर जाता है।संघर्ष के दौरान कई तरह के शत्रुओं का सामना करना पड़ता है। शत्रु को पराजित करना बहुत ही जरूरी होता है।जो व्यक्ति संघर्ष करने से घबराता है, उसे सफलता नहीं मिलती है।

Chanakya Niti: शत्रु को पराजित करने के लिए चाणक्य की इन बातों को हमेशा याद रखें, जानिए चाणक्य नीति

Chanakya Niti : चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है. आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक होने के साथ साथ अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और कूटनीति शास्त्र जैसे कई विषयों के विशेषज्ञ थे. चाणक्य ने भी सफल होने के लिए लंबा संघर्ष किया और अपने शत्रुओं को पराजित किया.

चाणक्य ने अपनी शिक्षाएं और दर्शन को चाणक्य नीति में समाहित किया. चाणक्य की चाणक्य नीति व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करती है. चाणक्य नीति कहती है कि सफलता में शत्रु बाधा उत्पन्न करते हैं, लेकिन इरादे बुलंद हो और शत्रुओं को पराजित करने की रणनीति सटीक हो तो लक्ष्य को पाने से कोई नहीं रोक सकता है. सफलता में शत्रु रूपी बाधा से कैसे निपटा जाए, इस बार चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, जिन्हें जानना बहुत ही जरूरी है-

चाणक्य ने कभी नहीं हारी हिम्मत
चाणक्य ने अपनी नीतियों के दम पर चंद्रगुप्त को सम्राट चन्द्रगुप्त बनाया. चाणक्य ने कभी हिम्मत नहीं हारी और जो प्रण किया उसे पूरा किया. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. जो व्यक्ति धैर्य बनाकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हैं वे एक न एक दिन सफल अवश्य होते हैं.

क्रोध न करें
चाणक्य नीति के मुताबिक दुश्मन का सबसे बड़ा हथियार होता है आपको उकसाना. शत्रु हमेशा ऐसी कोशिश करता है जिससे आपको गुस्सा आ जाए. गुस्से में आपकी शक्ति और विवेक आधा हो जाता है. इसलिए कभी भी किसी के उकसाने पर क्रोध में नहीं आना चाहिए.

अधूरे इलाज, परेशानी का कारण बनाता है
चाणक्य के अनुसार रोग, सांप और दुश्मन को घायल करके नहीं छोड़ना चाहिए. अगर रोग का पूरा इलाज नहीं हुआ तो वह फिर से प्रभावी हो सकता है. वहीं अगर सांप को घायल छोड़ दें तो वह और भी घातक साबित हो सकता है और अगर दुश्मन घायल होकर बच जाता है तो वह फिर से हमला कर सकता है. वहीं चाणक्य नीति ये भी कहती है कि शत्रु को मात देने के लिए उसे कूटनीति में फंसाना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031