नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान नेता बोले, पूरे दिन होगा भारत बंद, 3 बजे तक चक्का जाम – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

किसान नेता बोले, पूरे दिन होगा भारत बंद, 3 बजे तक चक्का जाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

किसान नेता बोले, पूरे दिन होगा भारत बंद, 3 बजे तक चक्का जाम

News

नई दिल्ली: कृषि कानून के विरुद्ध मंगलवार को भारत बंद किया जाएगा। किसान नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कल पूरे दिन बंद और दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम होगा। यह एक शांतिपूर्ण बंद होगा। हम अपने मंच पर किसी भी राजनीतिक नेताओं को अनुमति नहीं देने पर दृढ़ हैं। दिल्ली-हरियाणा सिंघू सीमा पर किसान नेता डॉ दर्शन पाल ने कहा कि भारत बंद को लेकर लोगों को एकजुट किया जा रहा है।

इधर, लुधियाना से चरणजीत सिंह लोहारा प्रधान पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है। परिवहन संघ, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन सभी ने बंद को सफल बनाने का फैसला किया है। यह बंद पूरे भारत में होगा।

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, भारत बंद को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ राजस्थान में लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर विस्तार से चर्चा की। मैंने सभी वर्गों से किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को होने जा रहे #BharatBandh के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पंजाब एवं हरियाणा के किसान जो अभी तक आंदोलन कर रहे हैं उनका पूरे देशभर में अच्छा सन्देश गया है क्योंकि वे पिछले 12 दिन से बहुत ही शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय हेतु प्रदेशभर में माकूल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31