नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान का अवलोकन किया। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान का अवलोकन किया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान का अवलोकन किया।
उन्होंने वहां महिला स्व.सहायता समूहों की रोजगार मूलक गतिविधियों को देखा। महिलाओं से चर्चा कर उनके काम के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। श्री बघेल ने गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौठान में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सब्जियों का स्कूलों के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम और छात्रावासों में उपयोग करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा निर्मित अडूसा पाउडर और साबुन खरीदे और गौठान में रखी पैरा कटाई की मशीन चलाकर भी देखी। महिलाओं ने दोना.पत्तल सहित समूह द्धारा तैयार की गयी विभिन्न सामग्रियां भी मुख्यमंत्री को दिखायी। गम्हरिया गौठान में सुराजी ग्राम योजना के तहत चांदनी महिला स्व.सहायता समूह द्वारा चप्पल निर्माणए एकता स्व.सहायता समूह द्वारा साबुन निर्माणए रातरानी स्व.सहायता समूह द्वारा दोना.पत्तल और ओम नारी स्व.सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गौठान में आम का पौधा भी रोपा। गौठान में मवेशियों के लिए मचान बनाकर पैरा रखा गया है और कोटना बनाया गया है। गौठान में बायोगैस प्लांट भी स्थापित किया गया है। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगतए संसदीय सचिव विधायक श्री चिन्तामणी महराजए जशपुर विधायक श्री विनय भगत भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930