नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Saptahik Rashifal (30 November to 6 December): साप्ताहिक राशिफल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी अच्छी खबर – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Saptahik Rashifal (30 November to 6 December): साप्ताहिक राशिफल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी अच्छी खबर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Saptahik Rashifal (30 November to 6 December): साप्ताहिक राशिफल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी अच्छी खबर

Saptahik Rashifal (30 November to 6 December): कल से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

इस सप्ताह में गोचर ग्रहों में शनि तथा बृहस्पति दोनों मकर राशि में शुक्र तुला राशि तथा मंगल मीन राशि में मार्गी, बुध तथा सूर्य वृश्चिक राशि में तथा राहु वृष में तथा केतु वृश्चिक राशि में वक्रीय है। सूर्य बुध के नक्षत्र ज्येष्ठा में भ्रमण करेगा।

इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal: (30 November to 6 Decemberलेकर आए हैं।

ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…

मेष (Aries) लग्न राशिः 

इस लग्न के जातकों को जीवनसाथ एवं साझेदार से लाभ प्राप्ति होने का योग बनेगा। सेवा में कार्यों में रुकावट आएगी। धन खर्च होने का योग बनेगा। व्यापार तथा व्यवसाय में कोई विशेष लाभ नहीं होगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्यार तथा रोमांस पर खर्चा बढ़ेगा। सेवा वाले जातक सावधानी से कार्य करें।

वृष (Taurus) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों की संपत्ति से आय बढ़ेगी। बच्चों को सफलता हासिल होगी। साझेदारी का प्रस्ताव हानिप्रद रहेगा। व्यापार तथा व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। प्यार तथा रोमांस में सफलता मिलेगी। प्रेमी पर व्यय होगा।

मिथुन (Gemini) लग्न राशिः

इस  लग्न के जातकों के कु संगति से जेल जाने या बंधनक बनने का कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर में अशांति तथा स्वयं की मनोदशा खराब रहने का योग बन रहा है। प्यार तथा रोमांस के लिे अनुकूल समय है।

कर्क (Cancer) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों के आय के साधन बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग व उन्नति का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी को कष्ट अथवा तनाव बढ़ेगा। घर में वाहन क्रम मांगलिक कार्य का योग बनेगा। संतान को असफलता का सामना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस में धोखा तथा कपट का योग बन रहा है।

सिंह (Leo) लग्न राशिः 

 इस लग्न के जातकों के घर में अशांति का योग बन रहा है। राज्य लाभ व भूमि तथा जायदाद का लाभ होगा। यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा तथा प्यार व रोमांस में सफलता हासिल होगी।

कन्या (Virgo) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों के धार्मिक कार्यों  में अरूचि तथा बनते हुए कार्य में रुकावट का योग बनेगा। योजनाओं में असफलता, स्त्री तथा पुत्र को कष्ट का योग बनेगा। विनियोग तथा अशों से आय आय होगी। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस में असफलता होगा।

तुला (Libra) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों का स्थायी विनियोग बढ़ेगा तथा भाग्य कम काम करेगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से हानि हो सकती है। पारिवारिक क्लेश यात्रा में कष्ट एवं घर के सुख में कमी का योग बनेगा। शारीरिक कष्ट एवं पीड़ा हो सकती है। व्यापार में लाभ तथा प्यार एवं रोमांस में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः 

इस लग्न के जातकों का जीवनसाथी से मतभेद व मानसिक तनव का योग बनेगा। धन धान्य का आभ तथा पराक्रम में वृद्धि परिवर्तन आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्यार एवं रोमांस के प्रति आकर्षण बना रहेगा।

धनु (Sagittarius) लग्न राशिः

इस लग्न वालों का रोजगार संबंधी बाधाओं से मन दुखी होगा।  चोट व  दुर्घटना का भय बना रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त का योग बनेगा। आय में वृद्धि होगी तथा माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्यार व रोमांस में सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn) लग्न राशिः

मानसिक व शारीरिक पीड़ा का योग बन रहा है। मित्र धोखा देंगे। व्यापार तथा व्यवसाय में लाभ होगा।परीक्षाओं में असफलता तथा धन हानि व मित्रों का असहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। प्यार व रोमांस में धोखा तथा असफलता का योग बनेगा।

कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः

 इस लग्न के जातकों को विदश का अवसर मिलेगा तथा आय में अधिक व्यय होने का योग बनेगा। माता को कष्ट तथा चोट चपेट व वाहन दुर्घटना होने का योग बना रहेगा। व्यापार तथा व्यवसाय में हानि के कारण अपयश की प्राप्ति होगी। स्थायी विनियोग का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस में सफलता हासिल होगी।

मीन (Pisces) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों को भूमि से लआभ व पदोन्नति तथा वैभव में वृद्धि का अवसर मिलेगा। व्यापार तथा सेवा से धनलाभ होगा। पराक्रम में बढ़ोतरी का योग बन रहा है। पिता के लिए कष्टप्रद तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भय बना रहेगा। प्यार तथा रोमांस में असफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031