नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसदों के लिए बने 76 फ्लैट्स का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सांसदों के लिए बने 76 फ्लैट्स का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सांसदों के लिए बने 76 फ्लैट्स का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

News

 

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सांसदों के लिए बने 76 फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याएं टालने से नहीं उनका समाधान खोजने से समाप्त होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में रिकॉर्ड काम हुआ है, किसान बिचौलियों के चंगुल से बाहर आए। ये फ्लैट डॉ बीडी मार्ग पर स्थित हैं।

करीब 80 साल से ज्यादा पुराने आठ बंगलों की जमीन पर सांसदों के लिए कुल 76 फ्लैट बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याएं, टालने से नहीं, उनका समाधान खोजने से समाप्त होती हैं। सिर्फ सांसदों के निवास ही नहीं, बल्कि यहां दिल्ली में ऐसे अनेकों प्रोजेक्ट्स थे, जो कई-कई बरसों से अधूरे थे। कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ। 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण इसी सरकार में हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेंट्रल इंफार्मेशन कमीशन की नई बिल्डिंग का निर्माण इसी सरकार में हुआ। हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में जनप्रतिनिधियों के लिए आवास की इस नई सुविधा के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031