नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिवाली पर भारत का धमाका, हिन्द के प्रहार से धुआं-धुआं हुआ पाकिस्तान – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दिवाली पर भारत का धमाका, हिन्द के प्रहार से धुआं-धुआं हुआ पाकिस्तान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिवाली पर भारत का धमाका, हिन्द के प्रहार से धुआं-धुआं हुआ पाकिस्तान

News

नई दिल्ली: शैतान पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के मारे गए सैनिकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया और घायल सैनिकों की संख्‍या 16 हो गई है। वहीं उसके कई बंकर भी तबाह हो गए हैं। साथ ही पाक आर्मी के तेल डिपो में आग लग गई और कई आतंकी लॉन्‍च पैड भी तबाह हो गए।

आपको बता दें की एलाओसी पर पाकिस्‍तान की सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया। इसमें हमारे कुछ जवान शहीद हो गए और सिविलियन की भी मौतें हुईं हैं।  कई घायल है। इसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्मी के 3 कमांडो समेत 11 जवान ढेर कर दिए।

भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए कई वीडियो में दिख रहा है कि एलओसी के पार कई पाकिस्तानी ठिकानों और बंकरों को नष्ट कर दिया गया। उनमें से कुछ भारतीय जवाबी कार्रवाई के बाद आग की लपटों में घिर गए।

पाकिस्तानी सेना ने  13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ उरी से गुरेज तक कई सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने शनिवार को नियंत्रण रेखा की घटना पर चर्चा करने के लिए भारतीय राजनयिक को बुलाया है।

दरअसल, शुक्रवार को केरन सेक्टर में कुछ संदिग्ध मूवमेंट देखा गया, जिसके बाद अलर्ट सेना के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728