नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराष्‍ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

महाराष्‍ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महाराष्‍ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा

महाराष्‍ट्र के पुणे जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे आदमी ने महिला की आंखों की रोशनी भी छीन ली.

महाराष्‍ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा
प्रतिकात्‍मक फोटो

मुंबई: महाराष्‍ट्र के पुणे (Pune) जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश (Attempt to Rape) कर रहे आदमी ने महिला की आंखों की रोशनी भी छीन ली. मामला शिरूर तहसील के न्‍हावरे गांव का है. यहां खेत में काम करने वाली 37 वर्षीय महिला शौच के लिए अलसुबह खेत में गई थी. तभी वहां 40 साल के अज्ञात शख्स ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की.

छीन ली आंख की रोशनी 
इस दौरान महिला ने विरोध किया और झड़प में आदमी ने महिला की एक आंख पर इस कदर हमला किया कि उसकी आंख की रोशनी ही चली गई. महिला की दूसरी आंख में भी चोट लगी है. महिला को पुणे के ससून हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

 

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने बताया,  ‘शिरूर तहसील के न्हावरे गांव में एक महिला शौच के लिए गई थी. उस दौरान उस पर अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया. महिला की आंख बुरी तरह चोटिल हुई है और उसे ससून हास्पिटल में भर्ती किया गया है. हमने मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं कि ये हमला किसने किया और क्यों किया.’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728