नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सप्ताह में दो दिन धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में लगेगा जनदर्शन…एसडीएम संबित मिश्रा ने जारी किया यह आदेश – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सप्ताह में दो दिन धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में लगेगा जनदर्शन…एसडीएम संबित मिश्रा ने जारी किया यह आदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सप्ताह में दो दिन धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में लगेगा जनदर्शन
*@विभिन्न प्रकार की शिकायत ,समस्याओं का किया जायेगा समाधान*


@एसडीएम संबित मिश्रा ने जारी किया यह आदेश,तत्काल होगा प्रभावशील

 

असलम आलम खान रिज़वी धरमजयगढ़ ब्यूरो

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ द्वारा पत्र क्रमांक 2030/वा.-1/2020 दिनांक 23.10.20 के माध्यम से यह आदेश जारी किया है.जिसके तहत अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्राप्त शिकायतों ,समस्याओं के समाधान ,उचित निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं बुधवार को स्थानीय एसडीएम कार्यालय में सुबह 11बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे जन समस्या की सुनवाई होगी.
उक्त जनदर्शन में अनिवार्य रूप से दो विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनता से आवेदन प्राप्त कर समस्या का समाधान करेंगे. जिसमे जे एस राठिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी व आज्ञामणि पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मौजूद रहेंगे.यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.उक्ताशय की जानकारी स्थानीय तहसीलदार उमेश कुमार बाज ने दी.
आपको बता दें धरमजयगढ़ में पेंडेंसी ज्यादा है लंबित प्रकरणों का जल्द निपटान कर आम जनता को राहत पहुँचाने रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के दिशा निर्देश पर धरमजयगढ़ के संवेदनशील एसडीएम आई एस अधिकारी संबित मिश्रा ने यह आदेश जारी की है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031