नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पशुओं की दवाओं से जिम में बनवा रहे थे बॉडी, जानिए फिर क्या हुआ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पशुओं की दवाओं से जिम में बनवा रहे थे बॉडी, जानिए फिर क्या हुआ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पशुओं की दवाओं से जिम में बनवा रहे थे बॉडी, जानिए फिर क्या हुआ

News

 

नई दिल्ली: यदि आप अपनी फिटनेस को लेकर सजग हैं तो आपको थोड़ा और सतर्क होने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो कि आपका जिम ट्रेनर आपको गलत दवा या ऐसी डाइट लेने की सलाह दे रहा हो, जो प्रतिबंधित है। जी हां, हाल ही एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है।

दरअसल मुजफ्फरनगर थाना नगर कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने जिले में कई जिमों में छापेमारी की है। पुलिस ने इस छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, शहर के जिम में युवाओं काे स्टेरॉयड और पशुओं की प्रतिबंधित दवा दी जा रही थी। पुलिस टीम की ओर से ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में पांच जिम संचालकों को गिरफ्तार किया है। इन जिम संचालकों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार जिम संचालकों से युवाओं को दी जा रही जानलेवा दवाएं बरामद हुई हैं। यह दवाई बिना उचित लाइसेंस के कंबोडिया, रूस, थाईलैंड आदि विदेश से इम्पोर्ट कर जिम संचालकों द्वारा मंगाई गई हैं। जिम संचालक युवाओं को बॉडी बनाने के नाम पर जानलेवा दवा दे रहे थे, जो जानवरों को भी दी जाती है।

जानकारी के अनुसार, इन दवाओं को बेहद सस्ते दामों में खरीद लिया जाता, फिर युवाओं को झांसा देकर दवा को महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। इन दवाइयों के प्रयोग से जिम करने आए युवाओं की किडनी खराब होना, हड्डियों पर हानिकारक प्रभाव होना और शरीर में बेचैनी आदि शारीरिक प्रभाव पड़ता है।

जिम संचालकों के पास से एडीनोसाइन मोनोफॉस्फेट इंजेक्शन, मेपीन्तरिनमाइन सल्फेट, ट्रेनबलून, एएमपी, रिडेक्स ट्रोपिन, फ्रॉग आर/पी, विन 100- स्टेनजोलोल, आदि प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने दीपक धीमान पुत्र ओमप्रकाश धीमान निवासी नई मंडी, शाहिद पुत्र मोहम्मद शहीद निवासी खालापार, फुरकान पुत्र इकबाल निवासी सरवट, अर्जुन कोरी पुत्र जगत सिंह निवासी रामपुरी थाना कोतवाली, मोहम्मद आमिर पुत्र अब्दुल बासित निवासी लद्दावाला को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि अब अगला टार्गेट इन प्रतिबंधित दवाओं को बेचने वाले मेडिकल स्टोर होंगे।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31