नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप

कंगना रनौत पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. कंगना रनौत पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है.

ये हैं आरोप

महोम्मद साहिल अशरफ अली सैय्य नाम के एक शख्स ने कंगना के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा था कि कंगना रनौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं. उनका कहना है कि कंगना दोनों समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देती हैं. ऐसे में कंगना पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप हैं जिसके चलते बांद्रा कोर्ट में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए हैं.

हो सकती है गिरफ्तारी

इस शख्स ने कोर्ट में कंगना के काफी सारे ट्वीट भी रखे थे. सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तरह कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती हैं. एफआईआर के बाद कंगना से पूछताछ होगी और अगर कंगना के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.

ट्वीट रहते हैं वायरल

बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अपने ट्वीट के चलते कंगना अक्सर विवादों में रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखाई देने वाली हैं. ये फिल्म जयललिता की बायोपिक फिल्म है जिसमें कंगना उनके किरदार में दिखाई देने वाली हैं, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31