नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है. इस साल बच्चन परिवार ने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय एक आम फैमिली डिनर ही प्लान किया है. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है. इस साल बच्चन परिवार ने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय एक आम फैमिली डिनर ही प्लान किया है.

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अपने जन्मदिन पर भी घर पर नहीं बैठेंगे अमिताभ बच्चन, करेंगे ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शूटिंग

अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है. इस साल बच्चन परिवार ने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय एक आम फैमिली डिनर ही प्लान किया है.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन 78 साल के हो गए हैं. बिग बी ने जहां कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों में काम किया वहीं, उनकी लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही. बिग बी इन दिनों सोनी टीवी के गेम रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं ऐसे में उनके इस खास दिन का सेलिब्रेशन भी शो के सेट पर ही किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, बिग बी के परिवार के सदस्य ने बताया कि इस साल उनकी कोई तैयारी नहीं हैं. परिवार के सदस्य का कहना है, ‘महामारी के दौर में पार्टी कौन प्लान करता है? इस साल उनका जन्मदिन काफी आम होने वाला है. अमित जी फिलहाल केबीसी 12 की शूटिंग कर रहे हैं और जन्मदिन पर वो काम के अलावा कुछ नहीं करेंगे.

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों के केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं. केबीसी को काफी पसंद किया जा रहा है. शो के शुक्रवार के एपिसोड में एक्टर रितेश देशमुख ने एंट्री ली थी. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर केबीसी से जुड़े किस्से, फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. कई बार वो फैंस को सीख भी देते हैं. अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियां भी शेयर करते रहते हैं. अब अमिताभ ने बताया कि जिंदगी में मेहनत कितनी जरूरी है. बिना संघर्ष और मेहनत के कुछ नहीं मिलता है. उन्होंने बताया कि वो खुद भी कितनी मेहनत करते हैं.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031