नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आखिरकार हुआ पुजारी का अंतिम संस्कार, सरकार ने की ये घोषणा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आखिरकार हुआ पुजारी का अंतिम संस्कार, सरकार ने की ये घोषणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आखिरकार हुआ पुजारी का अंतिम संस्कार, सरकार ने की ये घोषणा

 नई दिल्ली: राजस्थान के करौली (Karauli) जिले में मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार पुजारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अशोक गहलोत सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की, इसके बाद पुजारी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं आरोपियों की मदद करने वाले दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

पुजारी बाबूलाल वैष्णव को उस समय जिंदा जला दिया गया था, जब वे गुरुवार को भू-माफियाओं द्वारा मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने से रोक रहे थे। वे करौली जिले के बुकना गांव के राधा गोपाल जी मंदिर में पुजारी थे। कथित तौर पर लगभग 6 लोगों ने मंदिर के पुजारी पर पेट्रोल डालकर जला दिया था। इसके बाद पुजारी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर से वहां से जयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

शुक्रवार को कई ब्राह्मण संगठनों ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले को दूसरे सर्कल कार्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही पुजारी के परिवार को आर्थिक मदद देने और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी।

 

ग्रामीणों ने धमकी दी थी कि जब तक परिवार की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक पुजारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। तब इस घटना का संज्ञान लेते हुए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस पूरी जांच कर रही है और आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930