नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरोना काल में भी ह्यूंदै की इस गाड़ी ने रचा इतिहास, बिक गई इतने लाख कारें – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोरोना काल में भी ह्यूंदै की इस गाड़ी ने रचा इतिहास, बिक गई इतने लाख कारें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरोना काल में भी ह्यूंदै की इस गाड़ी ने रचा इतिहास, बिक गई इतने लाख कारें

News

 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियों को बड़ा आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है, जिसे पूरा करने को कंपनियां नए-नए ऑफर्स देने में लगी हैं। कंपनियों का मकसद है किसी तरह से आर्थिक पहिये को पटरी पर लाया जाए। अब बड़ी कंपनियों में शुमार ह्यूंदै इंडिया ने यह घोषणा की है कि न्यू जनरेशन क्रेटा की बुकिंग्स का आंकड़ा 1.5 लाख यूनिट्स पार कर चुका है। इस कार को कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था। इसी महीने भारत में कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इसके बावजूद ह्यूंदै क्रेटा ने कम समय में ही यह आंकड़ा पार कर लिया।

–  इस मॉडल की ज्यादा मांग

कंपनी ने बताया कि क्रेटा की टोटल सेल में 60 फीसदी हिस्सा डीजल मॉडल का है। कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी को भी भारत में काफी पसंद किया गया है। कंपनी के मुताबिक 25,000 से ज्यादा कस्टमर्स ने कंपनी की ब्लू लिंक टेक्नॉलजी की चुना है।

– सेगमेंट में इतने फीसद का मार्केट शेयर

ह्यूंदै क्रेटा के शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 26 फीसदी मार्केट पर कब्जा कर लिया है। यह आंकड़ा जनवरी 2020 से सितंबर 2020 का है। क्रेटा के इस प्रदर्शन से अन्य कंपनियों के लिए फेस्टिवल सीजन में मुश्किल खड़ी हो सकती है।

– न्यू जनरेशन क्रेटा के फीचर्स

न्यू-जेनरेशन क्रेटा नए लुक और नए फीचर के साथ बाजार में उतारी गई है। यह पहले से ज्यादा मस्क्युलर, बोल्ड और स्पोर्टी दिखती है। इसमें इंजन के तीन ऑप्शन हैं। इनमें 138bhp पावर वाला 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 115bhp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और 115bhp पावर वाला 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031