नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिया की जमानत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी, फरहान ने ट्वीट कर मीडिया पर बोला हमला – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रिया की जमानत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी, फरहान ने ट्वीट कर मीडिया पर बोला हमला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिया की जमानत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी, फरहान ने ट्वीट कर मीडिया पर बोला हमला

News

 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग एंगल में 8 सितंबर से हवालात की हवा खा रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को फाइनली बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। रिया के जमानत पर इंडस्ट्री में खुशी देखने को मिल रही है। सोनी राजदान समेत फरहान अख्तर तक ने रिया के बेल पर खुशी जाहिर की है।

रिया को बेल मिलने पर एक्ट्रेस सोनी राजदान ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए हैं और बॉम्बे हाई कोर्ट को टैग कर शुक्रियाअदा किया है।

वहीं फरहान अख्तर ने रिया के जमानत के बाद मीडिया पर हमला बोल दिया है। फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा है,’रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार से क्या किसी एंकर ने माफी मांगी, मुझे नहीं लगता। लेकिन उन्हें देखिए कैसे अब  वो अपना गोलपोस्ट बदल लेते हैं। इसके लिए वे कुख्यात हैं।’

रिया की जमानत से डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी काफी खुश है और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है,’फाइनली, रिया चक्रवर्ती को बेल मिल गई।’ अनुभव के ट्वीट को अनुराग कश्यप ने री-ट्वीट किया है।

इसके साथ ही हर मसले पर अपनी राय रखने वाली और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी ट्वीट कर इस मामले पर अपनी राय रखी है और कहा है,’कुछ वक्त पहले वह थी, कल आप हो सकती हैं, पर इतना भरोसा रखें कि कोर्ट आपको इंसाफ देगा अगर आप ‘वॉरियर्स’ नहीं हैं।’

बता दें कि रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। जिसके मद्देनजर रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। साथ ही रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए भी मंजूरी लेने की जरूरत पड़ेगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा वो हाजिर होंगी। इसके साथ ही शौविक को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने शौविक की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930