नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी पर बलात्कार का आरोप…पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी पर बलात्कार का आरोप…पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक ने उसके साथ रेप किया, जिसकी वजह से वह गर्भवती हुई। महिला ने भाजपा विधायक को अपनी नवजात बच्ची का पिता बताया है।

चार पन्नों के अपने पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार और पुलिस आरोपी विधायक को बचाने की कोशिश कर रही है।

पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा पीड़ित महिला के वकील एसपी सिंह ने कहा ‘उन्होंने सीबीआई जांच की मांग के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री पत्र को लिखा है क्योंकि प्रशासन और पुलिस आरोपी विधायक को बचाने की कोशिश कर रही है और वे निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि विधायक को बचाने के लिए पुलिस एक स्पष्ट प्रयास में तथ्यों को घुमा रही है और यहां तक कि मेरे मुवक्किल को आरोपी विधायक के साथ समझौता करने के लिए कहा है। इसलिए स्पष्ट और निष्पक्ष जांच की उम्मीद में पीएम को लिखा है।

हालांकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने मांग की थी कि जांच अधिकारी को बदल दिया जाए क्योंकि उन्हें उस पर भरोसा नहीं था। उनका मांग को मान लिया गया और मामला एक विशेष जांच दल को सौंपा गया। इससे पहले महिला ने राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। पीड़ित महिला के वकील ने कहा कि हमें अभी तक राज्य सरकार से जवाब नहीं मिला है। अगर मांग पूरी नहीं होती है, तो हम इसके लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728