नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमेजन पर फूटा कोरोना बम, 20,000 कर्मचारी वायरस से संक्रमित – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अमेजन पर फूटा कोरोना बम, 20,000 कर्मचारी वायरस से संक्रमित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमेजन पर फूटा कोरोना बम, 20,000 कर्मचारी वायरस से संक्रमित

न्यूयॉर्क। अमेजन (Amazon) ने कहा है कि अमेरिका में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे उसके करीब 20,000 कर्मी कोरोना वायरस (CoronaVirus) से संक्रमित हैं या उनके संक्रमित होने की आशंका है।

ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने पहली बार संक्रमितों की संख्या बताते हुए कहा कि उसके कर्मियों में संक्रमण की दर सामान्य तौर पर अमेरिकी जनसंख्या की तुलना में कम है। अमेजन के कर्मी और श्रम समूह कंपनी पर दबाव बना रहे थे कि वह कोविड-19 (covid-19) से संक्रमित लोगों की संख्या उजागर करे।

अमेजन ने एक कॉरपोरेट ब्लॉग में बताया कि उसने अपने कर्मियों को जानकारी देने के अपने प्रयासों के तहत यह संख्या उजागर की है।

कंपनी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि अन्य बड़ी कंपनियां संक्रमितों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी जारी करेंगी, क्योंकि ऐसा करने से हम सभी की मदद होगी।‘

कंपनी ने बताया कि उसने अमेरिका में ‘अमेज़न और होल फूड्स मार्केट’ में 13 लाख 70 हजार कर्मियों को लेकर एक मार्च से 19 सितंबर तक के आंकड़े के आकलन के बाद यह संख्या जारी की। (भाषा)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728