नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बापू की आज 151वीं जयंती, राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बापू की आज 151वीं जयंती, राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बापू की आज 151वीं जयंती, राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया, इस दौरान यहां पर जयंती के अवसर पर भजन का भी आयोजन किया गया.

राजघाट पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो)

नई दिल्ली,

02 अक्टूबर 2020,

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंच दी श्रद्धांजलि

लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 151वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया, इस दौरान यहां पर जयंती के अवसर पर भजन का भी आयोजन किया गया.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भी बापू को नमन किया. पीएम मोदी ने लिखा कि हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं. उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है. बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी. आज लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती है, इस मौके पर पीएम ने उन्हें नमन किया.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया. राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र  की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं. सत्य , अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्वओ के कल्याहण का मार्ग प्रशस्त- करता है. वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं. राष्ट्रपति ने लिखा कि आइए, गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर हम सब पुन: यह संकल्पर लें कि हम सत्या और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए, राष्ट्र् के कल्यांण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्वूच्छ , समृद्ध, सशक्त  व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया. स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है. गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031