नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारी सीजन में 200 और ट्रेनें शुरू करेगा रेलवे – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

त्योहारी सीजन में 200 और ट्रेनें शुरू करेगा रेलवे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

त्योहारी सीजन में 200 और ट्रेनें शुरू करेगा रेलवे

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने गुरुवार को बताया कि भारतीय रेल त्योहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 22 मार्च से रद्द हैं।
रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष राजधानी ट्रेनें का संचालन 12 मई से, और 1 जून से लंबी दूरी की 100 ट्रेनों का संचालन शुरू किया। रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है।
यादव ने कहा कि हमने जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्योहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। फिलहाल हमारा अनुमान है कि करीब 200 ट्रेनें चलेंगी, लेकिन यह हमारा अनुमान है, संख्या और ज्यादा भी हो सकती है।
यादव ने कहा कि रेलवे ने राज्य सरकारों की जरूरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरूरत, यातायात और कोविड-19 के हालात की रोज समीक्षा करेंगे। जहां भी जरूरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे। (भाषा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930