नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथरस गैंगरेप मामलाः अब एसआईटी करेगी मामले की जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

हाथरस गैंगरेप मामलाः अब एसआईटी करेगी मामले की जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हाथरस गैंगरेप मामलाः अब एसआईटी करेगी मामले की जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

हाथरस गैंगरेप मामले में मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसआईटी गठित कर दी है. साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ,  हाथरस गैंगरेप मामले में योगी सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है. इस मामले में चौतरफा हमले झेल रही सरकार ने अब केस की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है. सीएम योगी आदित्याथ ने गृह सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी गठित की है.

इस कमेटी में गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीआईजी चंद्रप्रकाश और सेनानायक पीएसी आगरा पूनम होंगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने के निर्देश दिए हैं. कमेटी को जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस की भूमिक पर भी सवाल उठे हैं.

योगी सरकार की किरकिरी
उल्लेखनीय है कि हाथरस में हुए दलित युवती के साथ गैंगरेप के मामले में सीएम योगी सरकार की काफी आलोचना हुई है. सरकार पर इस मामले में विपक्षी पार्टियों समेत तमाम नेता और सेलिब्रिटी हमलावर हैं. साथ ही आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तो इस मामले में सीएम योगी से इस्तीफा मांगा है.

ये है मामला
गौरतलब है कि हाथरस में 14 सितंबर को दलित समाज की युवती के साथ गांव के ही उच्च जाति के चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. चारों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की. पीड़िता की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी और वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी. पीड़िता की इलाज के दौरान मंगलवार को दिल्ली में मौत हो गई.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930