नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Bihar Assembly Election 2020: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जेडीयू में शामिल – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Bihar Assembly Election 2020: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जेडीयू में शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Bihar Assembly Election 2020: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जेडीयू में शामिल

News

 

पटना: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे (Gupteshwar Pandey) रविवार को प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइडेड (JDU) में शामिल हो गए। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर गए, जहां अधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। पांडेय ने बिहार चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए पिछले दिनो डीजीपी पद से इस्तीफा देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) लिया था। कहा जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडे को गृह जिले बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

शनिवार को पांडे जेडीयू दफ्तर में करीब 10 मिनट तक रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सीएम से मुलाकात की थी।  जब मीडिया ने उनसे पूछा था कि कब जेडीयू में शामिल हो रहे हैं, तब उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल किसी भी दल में शामिल होने नहीं जा रहे। वह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात करने आए थे क्योंकि सीएम ने बतौर डीजीपी काम करने के लिए अच्छा माहौल दिया था।

हालांकि पांडे ने इशारा किया था कि उनके समर्थक चाहते हैं कि वो चुनाव लड़ें। इस दौरान पांडे ने नीतीश सरकार की शराबबंदी से लेकर बिजली, सड़क और विकास के तमाम काम की जमकर तारीफ की। पूर्व डीजी भवन निर्माणः सुनील कुमार नपिछले महीने ही जेडीयू में शामिल हो गए थे। पिछले महीने पांडे तब सुर्खियों में थे, जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मौत के केस में रिया चक्रवर्ती पर औकात से जुड़ी टिप्पणी की थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930