नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की आयु में निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की आयु में निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की आयु में निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री जसंवत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 साल के थे और पिछले 6 साल से कोमा में थे।

पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में से एक सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 1996 से 2004 के दौरान रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला।
वर्ष 2014 में भाजपा ने सिंह को राजस्थान के बाड़मेर से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नाराज सिंह ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा मगर हार गए । उसी वर्ष उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे।
जसंवत सिंह ने पहले सेना में रहकर देश सेवा की और बाद में राजनीति का दामन थाम लिया था। सिंह 1980 से 2014 तक सांसद रहे और इस दौरान उन्होंने संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व किया। उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह भी राजनीति में हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा,
‘जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930