नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपिका पादुकोण से NCB ने की 5 घंटे पूछताछ, दागे ये सवाल… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दीपिका पादुकोण से NCB ने की 5 घंटे पूछताछ, दागे ये सवाल…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दीपिका पादुकोण से NCB ने की 5 घंटे पूछताछ, दागे ये सवाल…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में NCB ने शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से 5 घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान पादुकोण का आमना-सामना उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) से भी कराया गया।
पूछताछ के दौरान पादुकोण एनसीबी के हैश से संबंधित सवाल पर दीपिका ने कहा कि हमारे सर्कल में हम लोग डयूप लेते हैं, जो एक तरह का सिगरेट है। वहीं वीड के बारे में पूछने पर दीपिका ने कोई जवाब नहीं दिया। ड्रग्स को लेकर दीपिका से कई सवाल किए गए, लेकिन उन्‍होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्‍होंने कई सवालों पर चुप्पी साध ली। इस दौरान एनसीबी ने दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की।

सूत्रों ने कहा कि प्रकाश के व्हाट्‍सऐप चैट मादक द्रव्य निरोधी एजेंसी के रडार पर हैं, जिनमें ‘डी’ नाम के शख्स के साथ ड्रग्स को लेकर उनकी बातचीत भी हैं। एनसीबी के अतिथिगृह के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित अतिथि गृह में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचीं दीपिका दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट के करीब यहां से निकलीं।

एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश को 3 बजकर 40 मिनट के करीब घर जाने की इजाजत दे दी गई। अतिथिगृह से पहले करिश्मा प्रकाश बाहर आईं और उसके बाद दीपिका बाहर निकलीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे अपनी-अपनी गाड़ियों से अलग-अलग रवाना हुईं। अतिथिगृह के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी बैरीकेड के पास खड़े थे।

ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं? हालांकि एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। दो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी एनसीबी ने अपने दफ्तर में ड्रग्स के मामले में अलग से पूछताछ की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728