नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 57 लाख के पार, अबतक 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 57 लाख के पार, अबतक 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 57 लाख के पार, अबतक 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

News

 

नई दिल्ली: चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 182वां दिन है। वहीं देश में एक सितंबर से जारी अनलॉक के चौथे चरण अनलॉक 4 (Unlock 4.0) का 24वां दिन है। इसके तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। इन सब उपायों से जन जीवन और अर्थव्यवस्था तो पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 92 हजार के पार करीब पहुंच गया है। अब तक साढ़े 47 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।

इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 86,508 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,129 लोगों की मौतें हुई थी। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 83,347 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,085 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 75,083 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,053 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 86,961 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,130 लोगों की मौतें हुई थी। रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 92,605 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,133 लोगों की मौतें हुई थी। शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 93,337 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,247 लोगों की मौतें हुई थी। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 96,424 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,174 लोगों की मौतें हुई थी।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 21 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 9 लाख 71 हजार  के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031