नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बॉलीवुड ‘ड्रग्स पार्टी’ पर बरसे मुकेश खन्ना; कहा- ‘ट्रे लेकर पूछते हैं कौन सा ड्रग्स चाहिए..’ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बॉलीवुड ‘ड्रग्स पार्टी’ पर बरसे मुकेश खन्ना; कहा- ‘ट्रे लेकर पूछते हैं कौन सा ड्रग्स चाहिए..’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बॉलीवुड ‘ड्रग्स पार्टी’ पर बरसे मुकेश खन्ना; कहा- ‘ट्रे लेकर पूछते हैं कौन सा ड्रग्स चाहिए..

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जब से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले की जांच शुरू की है तब से ड्रग्स से जुड़े कई बॉलीवुड कलाकारों के नामों का खुलासा हो रहा है। बता दें, NCB के हाथ कई ऐसी चैट्स लगी है जिससे बॉलीवुड में ड्रग्स के तार जुड़ रहे हैं। हाल ही में फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत, सारा अली खान की ‘ड्रग्स से जुड़ी’ व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसके बाद NCB ने इन सभी कलाकारों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

वही बॉलीवुड कलाकारों के नाम ड्रग्स केस में सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि ‘न्यू जनरेशन कूल दिखने के लिए ‘ड्रग्स का सेवन’ करते हैं।’ साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि ”मैं कभी उन पार्टियों में गया तो नहीं हूं लेकिन लोग कहते हैं कि ‘कभी-कभी पार्टियों में ट्रे लेकर घूमते है’ और पूछते हैं कि आपको कौन सा ड्रग्स चाहिए।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है ये कि 2-4 लोगों का खेल नहीं है, बॉलीवुड में ग्रुप बने हुए है, आज कल पार्टियों में खाना देना बड़ी बात नहीं है, बल्कि बड़ी बात है कौन सा ड्रग्स देते है। कभी-कभी पार्टियों में ट्रे लेकर घूमते है कि आपको कौन सा ड्रग्स चाहिए। ईमानदारी से जांच हो, ये हमारे यूथ को इफेक्ट कर रहे हैं। इसे छिपाना नहीं जाना चाहिए। आर्टिस्ट को सोचना चाहिए, ये बहुत कड़वी दवाई है।’

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ”शाहरुख ने एक बार कहा था कि हम मसीहा नहीं है, मैं होता तो कहता कि शाहरुख आप मसीहा हो, आपको लोग मानते है फॉलो करते है, लोग गुलशन को नहीं लेकिन शक्तीमान को फॉलो करते है। लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।”

 

ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB काफी सक्रिय है। एनसीबी अब दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत 7 लोगों को पूछताछ करने वाली है। इन सभी को अलग-अलग दिन पर एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930