नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्रग्स केस: टीवी एक्टर अबीगेल पांडे की आज फिर होगी NCB से पूछताछ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ड्रग्स केस: टीवी एक्टर अबीगेल पांडे की आज फिर होगी NCB से पूछताछ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ड्रग्स केस: टीवी एक्टर अबीगेल पांडे की आज फिर होगी NCB से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही नॉरोक्टिस कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के निशाने पर अब बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन एक्टर भी आ गए हैं। NCB ने बुधवार को टेलीविजन से जुड़े दो एक्टर्स- अबीगेल पांडे और सनम जौहर से ड्रग्स केस में पूछताछ की थी। और अब सूत्रों ने बताया है कि अबीगेल को आज फिर दोबारा पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। अबीगेल गुरुवार को फिर NCB ऑफिस जाएंगी।

सूत्रों ने ये भी बताया है कि सनम से पूछताछ के आधार पर NCB ने मुंबई में कई जगह छापे मारे। टीवी की इस मशहूर जोड़ी को ड्रग पैडलर अनुज केसवानी के साथ लिंक की जांच करने के लिए बुलाया गया था। दोनों बुधवार को 2:45 बजे NCB कार्यालय पहुंचे। साथ ही NCB ने उनके जुहू स्थित आवास पर भी ड्रग्स की छानबीन करने के लिए छापा मारा था।

NCB ने भेजा दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुल को समन

NCB ने बुधवार को बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, डिज़ाइनर सिमोन खंबाटा और सेलिब्रिटी मैनेजर श्रुति मोदी को तलब किया। दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी NCB द्वारा समन भेजा गया है जो KWAN टैलेंट एजेंसी के साथ काम करती हैं।

दीपिका को समन देने के लिए एजेंसी ने उन्हें कॉल किया था क्योंकि वह मुंबई से दूर गोवा में हैं। वहीं सारा और श्रद्धा को उनके घर जाकर अधिकारियों ने समन दिया है। रकुल, सिमोन और अन्य को फोन पर बुलाया गया है।

बता दें कि सारा और श्रद्धा से NCB 26 सितंबर को पूछताछ करेगी, जबकि रकुल, श्रुति मोदी और सिमोन खंबाटा को 24 सितंबर को तलब किया गया है और सिमोन पूछताछ के लिए NCB कार्यालय भी पहुंच चुकी हैं। दीपिका फिलहाल एक शूट के लिए गोवा में हैं लेकिन वह जल्द ही मुंबई आने वाली हैं क्योंकि उनसे 25 सितंबर को पूछताछ होनी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930