खरसिया में 15 दिनों में 4 चोरियां, व्यापारियों में दहशत!…चैंबर ऑफ़ कामर्स ने जताई चिंता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🚨 खरसिया में 15 दिनों में 4 चोरियां, व्यापारियों में दहशत! 🚨
बढ़ती चोरी की वारदातों पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता, चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; रात्रि गश्त बढ़ाने और चोर गिरोह पर अंकुश लगाने की मांग।

खरसिया। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। महज 15 दिनों के भीतर चोरी की चार घटनाएं सामने आने से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। इस गंभीर स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में खरसिया चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सक्रिय चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में अंजोरीपाली की किराना दुकान में चोरी, स्टेट बैंक के समीप से संजय अग्रवाल की स्कूटर चोरी, नरेश ट्रेडर्स और विनय एजेंसी में रात्रिकालीन चोरी की घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि एसडीओपी के कार्यभार संभालने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास सराहनीय रहे हैं और पुलिस की रात्रि गश्त भी प्रशंसनीय है। इसके बावजूद चोरों द्वारा लगातार व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना चिंता का विषय है।
व्यापारियों के अनुसार ठंड बढ़ने के कारण अधिकांश दुकानें रात 8 बजे तक बंद हो जाती हैं। वहीं रात 10:30 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो जाती है। चोर इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
चेम्बर की पुलिस से मांग
चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी, सक्रिय चोर गिरोह पर अंकुश लगाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि खरसिया में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर पुलिस कब तक प्रभावी अंकुश लगा पाती है? व्यापारियों और नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए रात्रि गश्त कितनी प्रभावी होती है, यह देखना होगा।
📕 पर्दाफाश न्यूज | खरसिया 📕 अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





