नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚨 खरसिया चाकूबाजी मामला: फरार आरोपी फैज खान पर ₹5,000 का इनाम घोषित, रायगढ़ एसएसपी ने जारी की उद्घोषणा.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🚨 खरसिया चाकूबाजी मामला: फरार आरोपी फैज खान पर ₹5,000 का इनाम घोषित, रायगढ़ एसएसपी ने जारी की उद्घोषणा..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚨 खरसिया चाकूबाजी मामला: फरार आरोपी फैज खान पर ₹5,000 का इनाम घोषित, रायगढ़ एसएसपी ने जारी की उद्घोषणा

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर, आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार; सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय।

रायगढ़/खरसिया, 24 नवंबर। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस ने इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने अथवा उसकी गिरफ्तारी में सहायक महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद, पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया के विरुद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 109, 118(1) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

इस मामले में मारपीट में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फैज खान अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस की अपील: सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषणा की है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले अथवा ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

📞 फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना:

  • डीआईजी एवं एसएसपी रायगढ़ – 9479193200
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ – 9479193201
  • एसडीओपी खरसिया – 9479193205
  • चौकी प्रभारी खरसिया – 9479193228
  • पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ – 9479193299

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपी के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचना दें।

📕 पर्दाफाश न्यूज | PARD A F A S H NEWS अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30