🌅 लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का महापर्व छठ! तपकरा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य, छठ घाट निर्माण की घोषणा..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🌅 लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का महापर्व छठ!
तपकरा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य, छठ घाट निर्माण की घोषणा

📍 तपकरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को विधि-विधान से संध्या अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है। वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और भगवान सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
📕 पर्दाफाश न्यूज 📕
#ChhathPuja #ChhathMahaparv #VishnuDeoSai #Jashpur #Chhattisgarh
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





