खरसिया के अटल रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खरसिया के अटल रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

बोतल्दा (खरसिया), जिला रायगढ़। खरसिया के बोतल्दा स्थित पर्यटन स्थल अटल रॉक गार्डन में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 14 नवंबर को शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद देर रात पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, 15 नवंबर को पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आ रहा है। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कथित तौर पर वसूली भी की गई। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका, घटना में शामिल लोगों की संख्या तथा फोटो-वीडियो और कथित वसूली से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
अटल रॉक गार्डन एक पर्यटन स्थल है, जहां वन विभाग के सुरक्षा गार्ड एवं अधिकारी तैनात रहते हैं। ऐसे में दिनदहाड़े इस तरह की गंभीर घटना सामने आने से पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद ऐसी घटना कैसे हुई? क्या पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं?
पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद मामले की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।
#Kharsia #AtalRockGarden #RaigarhPolice #CrimeNews #PardafashNews
📕 पर्दाफाश न्यूज | खरसिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
नोट: पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है
CMO Chhattisgarh OP Choudhary Vijay Sharma Arun Sao Radheshyam Rathiya
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





