धर्मजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
धर्मजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

धर्मजयगढ़, रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर आगामी 15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी के प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, छाया पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





