नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस की नफरत का ही नतीजा है कि 70 साल तक बिरसा मुंडा को भुला दिया गया – विकास केडिया – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कांग्रेस की नफरत का ही नतीजा है कि 70 साल तक बिरसा मुंडा को भुला दिया गया – विकास केडिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस की नफरत का ही नतीजा है कि 70 साल तक बिरसा मुंडा को भुला दिया गया – विकास केडिया

*रायगढ़।* जिला कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना के आरोपों पर जिला महामंत्री विकास कड़िया ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा का जनजातीय गौरव दिवस राजनीतिक ढोंग नहीं है, बल्कि कांग्रेस के 70 साल के पाप का प्रायश्चित है। कांग्रेस को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज से नफरत का आलम यह था कि सात दशकों तक उसने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की सुधि तक नहीं ली।
भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि अगर कांग्रेस को बिरसा मुंडा से इतना ही प्रेम था, तो आजादी के बाद 70 साल तक उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व क्यों नहीं बनाया? ये ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर पूरे जनजातीय समाज को वो सम्मान दिया, जो कांग्रेस ने कभी नहीं दिया।

*भाजपा की राजनीति बिरसा के जीवन से प्रेरित है*

महामंत्री विकास ने कहा कि भाजपा की राजनीति धरती के भगवान माने जाने वाले बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरित है। जल-जंगल-जमीन के लिए अंग्रेजों से लड़ने वाले बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया है कि सत्ता सेवा के लिए होती है, दिखावे के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का धर्मजयगढ़ आगमन हो रहा है, यही बताता है कि भाजपा के लिए बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष की क्या अहमियत है। कांग्रेस के नेता तो सिर्फ अखबार में विज्ञापन छपवाकर जनजातीय समाज को ठगते रहे।

*दलित महिला को राष्ट्रपति बनाया, आदिवासी को मुख्यमंत्री*

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि दलित महिला को राष्ट्रपति बनाने का निर्णय हो या छत्तीसगढ़ राज्य का नेतृत्व आदिवासी नेतृत्व को सौंपने का हो, ये दोनों ऐतिहासिक निर्णय भाजपा ने ही लिए हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा आदिवासी समाज को वोट बैंक समझा, कभी नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार यदि भूपेश बघेल और अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला, तो उसकी वजह भी भाजपा ही है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पृथक छत्तीसगढ़ का गठन कर ढाई करोड़ छत्तीसगढ़ियों के साथ न्याय किया। ये काम कांग्रेस आजादी के बाद पांच दशकों में नहीं कर पाई।

*कांग्रेस को आईना दिखाया*

विकास केडिया ने तारेन्द्र डनसेना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो पार्टी 70 साल में बिरसा मुंडा के लिए एक स्मारक नहीं बना पाई, वो आज भाजपा को इवेंट का पाठ पढ़ा रही है। कांग्रेस का दर्द ये है कि भाजपा जनजातीय समाज को उसका असली हक और सम्मान दे रही है, जिससे उनका वोट बैंक खिसक रहा है।
उन्होंने कहा कि धर्मजयगढ़ में होने वाला आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं है, ये जनजातीय समाज के स्वाभिमान का उत्सव है। जनता जानती है कि कौन दिखावा करता है और कौन सम्मान देता है। 15 नवंबर को जनता इसका करारा जवाब देगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30