🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया के रानीसागर में बड़े जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 19 गिरफ्तार; तारापुर में भी 10 जुआरी पकड़े गए..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया के रानीसागर में बड़े जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 19 गिरफ्तार; तारापुर में भी 10 जुआरी पकड़े गए

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एक साथ दबिश देकर कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों जुआ फड़ों से पुलिस ने कुल 9 लाख 500 रुपये नगद जब्त किए हैं।
रानीसागर में 19 जुआरी गिरफ्तार, 6.07 लाख रुपये जब्त
खरसिया के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया।
मौके से 6,07,400 रुपये नगद, दो गड्डी ताश और प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।
तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ
दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास हुई। यहां दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा था। पुलिस की दबिश के दौरान कुछ लोग भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने यहां से 2,93,100 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की।
एसएसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम
यह पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अब सवाल यह है कि जिले में लंबे समय से संचालित ऐसे जुआ फड़ों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर कैसे पहुंची और आगे किन स्थानों पर कार्रवाई होती है?
📕 पर्दाफाश न्यूज | PARDAFASH NEWS 📕
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





