नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🔴 खरसिया में आज होगा 50 फीट ऊंचे रावण का दहन सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे दहन, दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🔴 खरसिया में आज होगा 50 फीट ऊंचे रावण का दहन सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे दहन, दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🔴 खरसिया में आज होगा 50 फीट ऊंचे रावण का दहन

सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे दहन, दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी; छत्तीसगढ़ी रंगारंग कार्यक्रम भी होगा आकर्षण

खरसिया। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व को लेकर खरसिया में उत्साह का माहौल है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में विजयादशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज शाम लगभग 7:30 बजे टाउन हॉल मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के हाथों रावण दहन संपन्न होगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, खरसिया विधायक उमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गबेल, जनपद अध्यक्ष रामकुमारी राठिया और छाया विधायक महेश साहू सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

50 फीट ऊंचा रावण बना आकर्षण का केंद्र

आयोजन समिति के अध्यक्ष रूपेश शराफ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष तथा नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के मार्गदर्शन में विजयादशमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचीं और आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

रावण का विशालकाय पुतला फगुरम के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है। इस वर्ष आधुनिक स्वरूप में तैयार किया गया स्मार्ट रावण बच्चों और युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रावण दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी, जिसके लिए विशेष टीम खरसिया पहुंच चुकी है।

शाम 5 बजे निकलेगी प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

विजयादशमी महोत्सव के तहत आज शाम 5 बजे बसंती राइस मिल से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कर्मा नृत्य के साथ प्रारंभ होने वाली यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए टाउन हॉल मैदान पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रावण दहन किया जाएगा।

रावण दहन के पश्चात दर्शकों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान

महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हैं। खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव एवं एसडीएम प्रवीण भगत के मार्गदर्शन में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

खरसिया थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी सहित पुलिस टीम यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटी हुई है, ताकि आयोजन के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, सीएमओ नीतू अग्रवाल एवं नगर पालिका की टीम आयोजन स्थल की स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था में लगी हुई है।

कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए विद्युत विभाग के श्री नायक एवं वैष्णव सहित विभागीय अमला भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना

विजयादशमी महोत्सव को लेकर नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है। 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, भव्य आतिशबाजी, प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि रावण दहन देखने के लिए खरसिया नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग टाउन हॉल मैदान पहुंचेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031