नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🎭 रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की वंदना के साथ होगा भव्य आगाज… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🎭 रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की वंदना के साथ होगा भव्य आगाज…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🎭 रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की वंदना के साथ होगा भव्य आगाज

रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 आयोजित किया जाएगा। महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित इस दस दिवसीय समारोह का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को शाम 7:15 बजे करेंगे।
समारोह की पहली शाम वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना से प्रारंभ होगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी और पद्मश्री अनुज शर्मा की लोककला एवं संगीत प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
दस दिनों तक कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, कथकली सहित विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों के साथ पंडवानी, लोकनृत्य, लोकसंगीत, भजन, वादन और काव्य की प्रस्तुतियां होंगी। देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार रायगढ़ की धरती पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
🌺 23 सितंबर को होगा भव्य समापन
समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या और आयुष नामदेव के ‘सियाधेश म्यूजिक बैंड’ की प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण होगी।
📍 स्थान: रामलीला मैदान, रायगढ़
📅 14 से 23 सितंबर 2026
🎶 दस दिन—कला, संस्कृति और संगीत का महाकुंभ
📕 CG NEWS LIVE | रायगढ़
#ChakradharSamaroha2026 #Raigarh #ChakradharSamaroha #Chhattisgarh #CGNewsLive

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930