नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बदला! ….कुछ जवाब वक्त पर छोड़ देने चाहिये…आरती – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बदला! ….कुछ जवाब वक्त पर छोड़ देने चाहिये…आरती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बदला! ….कुछ जवाब वक्त पर छोड़ देने चाहिये…

श्रीमती आरती वैष्णव 
         संपादक
पर्दाफाश ऑनलाइन न्यूज, छत्तीसगढ़ 
नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बनने के बाद, एक दिन अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ रेस्तरां में खाना खाने गए।खाने का आर्डर दिया और उसके आने का इंतजार करने लगे।
उसी समय मंडेला की सीट के सामने एक व्यक्ति भी अपने खाने का आने का इंतजार कर रहा था ।मंडेला ने अपने सुरक्षाकर्मी को कहा, उसे भी अपनी टेबुल पर बुला लो।ऐसा ही हुआ, खाना आने के बाद सभी खाने लगे, वो आदमी भी साथ खाने लगा, पर उसके हाथ खाते समय काँप रहे थे।माथा पसीने से तर था।खाना खत्म कर वो आदमी सिर झुका कर होटल से निकल गया।
 उस आदमी के खाना खा के जाने के बाद मंडेला के सुरक्षा अधिकारी ने मंडेला से कहा कि वो व्यक्ति शायद बहुत बीमार था।खाते वक़्त उसके हाथ लगातार कांप रहे थे।वह भी कांप रहा था और पसीना भी आ रहा था। घबराया सा भी लग रहा था।
मंडेला ने कहा ,नहीं  ऐसा नहीं है.वह उस जेल का जेलर था, जिसमें मुझे रखा गया था.जब कभी मुझे यातनाएं दी जाती और मैं कराहते हुये पानी मांगता तो ये गाली देता हुआ मेरे ऊपर पेशाब करता था।
मंडेला ने कहा , मै अब राष्ट्रपति बन गया हूँ.उसने समझा कि मै भी उसके साथ ऐसा ही व्यवहार करूंगा।पर मेरा यह चरित्र नहीं है।
मुझे लगता है बदले की भावना से काम करना विनाश की ओर ले जाता है।यही धैर्य और सहिष्णुता की मानसिकता ही हमें विकास की ओर ले जाती है।
ऐसी ही उर्जात्मक पोस्ट पाने के लिये हमें मित्र अनुरोध अवश्य भेजे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930