नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🎓 अतिथि व्याख्याताओं ने एकमुश्त वेतन की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🎓 अतिथि व्याख्याताओं ने एकमुश्त वेतन की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📕🔥 पर्दाफाश न्यूज 🔥📕
🎓 अतिथि व्याख्याताओं ने एकमुश्त वेतन की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
📍 रायगढ़/बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी एवं उनके निज सचिव डॉ. तिवारी सर जी को ज्ञापन सौंपकर कालखण्ड आधारित वेतन व्यवस्था समाप्त करने और एकमुश्त मासिक वेतन ₹57,700 देने की मांग की है।
अतिथि व्याख्याताओं का कहना है कि वर्तमान में उनकी सैलरी कालखण्ड आधारित होने के कारण अधिकांश व्याख्याताओं के चारों कालखण्ड पूर्ण नहीं हो पाते, जिससे उन्हें निर्धारित वेतन नहीं मिल पाता। साथ ही दीपावली, होली, दशहरा एवं अन्य अवकाशों के दौरान वेतन कटौती होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
संघ ने मांग रखी कि जब असिस्टेंट प्रोफेसर्स का बेसिक वेतन ₹57,700 है, तो अतिथि व्याख्याताओं को भी आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 से एकमुश्त मासिक वेतन ₹57,700 प्रदान किया जाए, ताकि कालखण्ड आधारित व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो सके।

 

 


👥 ज्ञापन सौंपने वालों में महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याता संघ के अध्यक्ष डॉ. लव कुमार वर्मा, सचिव डॉ. कमलेश देशमुख, संभागीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में अतिथि व्याख्याता साथी उपस्थित रहे।
🗣️ उक्त जानकारी अतिथि व्याख्याता संभाग अध्यक्ष श्री आलोक चतुर्वेदी, बिलासपुर द्वारा दी गई।
#पर्दाफाश_न्यूज #Raigarh #GuestLecturer #छत्तीसगढ़ #उच्चशिक्षा #अतिथिव्याख्याता #Bilaspur #CGNews #EducationNews #BreakingNews

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31