नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚩 जय श्री राम 🚩 खरसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की भव्य तैयारी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🚩 जय श्री राम 🚩 खरसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की भव्य तैयारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚩 जय श्री राम 🚩
खरसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की भव्य तैयारी

खरसिया। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम इस वर्ष भी खरसिया के गंज बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध श्री गंज हनुमान मंदिर में देखने को मिलेगा, जहाँ दिनांक 2 एवं 3 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जी महाराज का पावन जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा आयोजन को लेकर भक्तों एवं समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना जताई जा रही है।

पहले दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान
आयोजन के प्रथम दिवस 2 अप्रैल को प्रातः काल से ही बाबा की मंगल आरती एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके पश्चात भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

साथ ही, भक्तों द्वारा मनोकामना अर्ज़ी, सुंदरकांड पाठ एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
सायंकाल भजन संध्या और जन्मोत्सव की धूम
2 अप्रैल सायंकाल हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण राममय हो उठेगा।
दूसरे दिन भंडारा प्रसाद वितरण

कार्यक्रम के दूसरे दिन 3 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

 

आयोजन समिति श्री सियाराम सखा मंडल एवं श्री हनुमान सेवा समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार एवं मित्रों सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश देता है।
🚩 जय श्री राम 🚩
🚩 जय बजरंगबली 🚩

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031