नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम घघरा में 20 से 27 मार्च तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं नागलीला-भंडारे का भव्य आयोजन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ग्राम घघरा में 20 से 27 मार्च तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं नागलीला-भंडारे का भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया –

ग्राम घघरा में 20 से 27 मार्च तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं नागलीला-भंडारे का भव्य आयोजन
खरसिया/रायगढ़।

तहसील खरसिया के ग्राम घघरा में 20 मार्च से 27 मार्च 2026 तक संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं नागलीला एवं भंडारे मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं नवदुर्गा नाट्य उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शिव कृपा तक निर्धारित किया गया है।
इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक के रूप में परम पूज्य श्री दीपक कृष्ण जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 20 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक श्री उमेश नंदकुमार पटेल शामिल होंगे। वहीं ग्राम पंचायत घघरा की सरपंच श्रीमती तकेश्वरी राजू राठिया सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि विधायक उमेश पटेल जी एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के समापन दिवस 27 मार्च को नागलीला, भंडारे तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

#शिवमहापुराण #धार्मिककार्यक्रम #खरसिया #रायगढ़ #छत्तीसगढ़ #धर्मसमाचार

 

आरती वैष्णव ✍️

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930