नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घरघोड़ा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

घरघोड़ा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

घरघोड़ा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन


घरघोड़ा। दिनांक 14 मार्च 2026 को घरघोड़ा मंडल के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भाजपा मंडल प्रशिक्षण महाभियान के प्रथम दिवस का सफल आयोजन किया गया। यह 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद Radheshyam Rathiya, जिला प्रभारी Prashant Singh Thakur एवं पूर्व विधायक Vijay Agrawal की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यप्रणाली पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केडिया को भी प्रशिक्षण सत्र में वक्ता के रूप में अपने विचार रखने का अवसर मिला, जहां उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर अपने अनुभव और सुझाव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत करेगा।
#प्रशिक्षण_महाभियान #घरघोड़ा_मंडल #BJP #Raigarh #Chhattisgarh

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930