नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 14 मार्च से घरघोड़ा व मुगडेगा मंडल से होगी शुरुआत, 2 अप्रैल तक चलेंगे प्रशिक्षण शिविर.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 14 मार्च से घरघोड़ा व मुगडेगा मंडल से होगी शुरुआत, 2 अप्रैल तक चलेंगे प्रशिक्षण शिविर..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 14 मार्च से
घरघोड़ा व मुगडेगा मंडल से होगी शुरुआत, 2 अप्रैल तक चलेंगे प्रशिक्षण शिविर

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 मार्च से 2 अप्रैल तक जिले के विभिन्न मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर लगभग 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
जिला प्रशिक्षण महाअभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री विकास केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का शुभारंभ 14 मार्च को घरघोड़ा और मुगडेगा मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होगा।
उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविरों में अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिनमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अनुष्ठान, संगठन की कार्यपद्धति, कार्य विस्तार की दृष्टि, सोशल मीडिया व बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और उनके क्रियान्वयन सहित व्यवहारिक सत्र शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंडलों में संचालित योजनाओं एवं संगठन के कार्यों की प्रदर्शन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महापुरुषों के जीवन, विचार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से संबंधित प्रेरणादायी साहित्य के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पहले मंडल स्तर, फिर बूथ स्तर, उसके बाद जिला और अंत में प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता तक वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण पहुंच सके।
विकास केडिया ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक रूप से सशक्त करना पार्टी की परंपरा रही है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यसंस्कृति और जनसेवा के मूल्यों से और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930